बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए इनरव्हील क्लब खुर्जा द्वारा एक विशेष सामाजिक एवं पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे भव्य आयोजन को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में कार्यक्रम को बेहद शानदार रूप दिया गया। अध्यक्ष के नेतृत्व में क्लब की सभी सदस्याओं ने गौशाला का भ्रमण किया। ​डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि जीव सेवा और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य ही हमारे वास्तविक संस्कार हैं। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने सरोज जिंदल को क्लब का लेपल पिन पहनाकर स्वागत किया। मंजू सिंह,​मधु अग्रवाल, ​निशा पांडे, ​उषा गुप्ता, ​प्रीति गुप्ता,​सुनीता गुप्ता, ​उषा बंसल, ​मधु गोयल, ​पूनम सिंघल, ​डॉ. वैशाली गुप्ता, ​ममता अग्रवा...