बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बिलसुरी फ्लाईओवर के पास बेटे की चिता से अस्थियां लेकर घर लौट रहे 75 वर्षीय पिता को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महज 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक हो गया। गांव बिलसुरी निवासी अशोक चौधरी (75 वर्ष) के 38 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रशांत की मंगलवार को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन प्रशांत के अंतिम संस्कार के बाद उसकी चिता अस्थियां लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलसुरी गांव के पास फ्लाईओवर के निकट सड़क पार करते समय प्रशांत के पिता अशोक चौधरी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको...