बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: गांव महुआखेड़ा के तालाब से निकलकर गांव की आबादी में पहुंचे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना देने के बाद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़कर मोटे रस्सों से बांध लिया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रात्रि में ही मगरमच्छ को ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि काली नदी से पानी के बहाव के साथ मगरमच्छ महुआ खेड़ा के तालाब में आ गए हैं। कई दिन पहले ग्रामीणों ने तालाब में दो मगरमच्छ देखने का दावा किया था। ग्रामीण जीतपाल में बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 10 फिट है। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणो...