Bulandsehar News: आबादी के बीच रजवाहे में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: अहार थाना क्षेत्र के गांव शिकोई में आबादी के बीच स्थित रजवाहे में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टीम के हाथ नहीं लगा। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी मगरमच्छ का कोई सुराग नहीं मिल सका। आबादी के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण विष्णु, विजय, कुलदीप और दीपक ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। कभी रजवाहे में तो कभी आसपास के क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की चर्चा ग्रामीणों के बीच बनी हुई है। मगरमच्छ दिखाई देने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.