बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: नगर में नवदेवेश्वर मंदिर काली कमेटी के तत्वावधान में शनिवार रात अनूपशहर बस स्टैंड से मां महाकाली की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कमेटी के संरक्षक हरीश सिसोदिया ने बताया कि शोभायात्रा में एक दर्जन झांकियां, बैंड-बाजे, अखाड़े व डीजे शामिल होंगे। शोभायात्रा अनूपशहर बस स्टैंड से शुरू होकर बालाजी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नगर में धूमधाम से निकाली महाकाली की भव्य शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...