Bulandsehar News: आज का युवा सबसे बड़ी ताकत: भूपेंद्र गौड़
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: पहासू में आयोजित युवा संवाद सम्मेलन में मौजूद युवाओं ने भारत की उन्नति में युवाओं की भूमिका के बारे में अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि भाजपा प्रबोद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गौड़ ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है,जिसकी 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत 2047 के विज़न का मुख्य आधार है। युवाओं ने आपस में संवाद करके अपनी समस्या तथा विचारों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर मलखान सिंह, अंकुर शर्मा, पारस कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, संजू, सचिन चौहान, गुरुवेश, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.