Bulandsehar News: आजाद स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: नगर के यमुनापुरम स्थित आज़ाद पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर कृष्णभक्ति के रंगों में सराबोर रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीर्वाद सिंह, चेयरमैन वासिक आज़ाद, प्रेसिडेंट शारिक आज़ाद, वाइस प्रेसिडेंट ईशा आज़ाद व प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और बाल गोपाल की प्रतिमा पर माखन का भोग लगाकर किया। चेयरमैन वासिक आज़ाद ने मुख्य अतिथि को कान्हा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। छात्रों ने मनमोहक वाद्यवृंद की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां रहीं। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर गाएं श्री कृष्ण के ये 5 भजन, भक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.