बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: जिला पुलिस ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(आईजीआरएस) पोर्टल पर माह अक्टूबर 2026 की जारी रैंकिंग में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले की पुलिस टीम ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल, ऑनलाइन संदर्भ और एसएसपी/डीएम कार्यालय से प्राप्त कुल 5,133 संदर्भों का तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। शिकायतों के समाधान के बाद शिकायतकर्ताओं से मिले सकारात्मक और संतुष्टिपूर्ण फीडबैक के आधार पर जिले को प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान दिया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में सभी थाना पुलिस द्वारा आईजीआरएस पर आने वाले शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। इसके चलते अक्तूबर माह में भी जिला पुलिस ने प्रदेशभर में अव्वल स्थान पाया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आईज...