Bulandsehar News: अहमदगढ़ की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: अहमदगढ़ क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और नए संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। पत्र में एक दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण के साथ बंबे पर पुलिया बनाने की मांग की गई है। डीके शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा के निर्देश पर सड़कों की सूची जिलाधिकारी को सौंपी गई। इनमें अहमदगढ़-खेलिया रोड से मेवाती नगला, अहमदगढ़ से सालवानपुर-शेदगढ़ी होते हुए भीकमपुर, दलेलगढ़ी-अकरवास कनेनी, जीराजपुर-छोटावास-कनैनी सहित कई मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा नहर व बंबे की पटरियों पर सड़क और अहमदगढ़-पूठरी मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग भी रखी गई। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराने और इसके बाद टेंडर प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.