बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रविवार को नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न ब्लॉकों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमद् जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैया महाराज (बल्लभगढ़ वाले) रहे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, केंद्रीय मंत्री विजय शंकर तिवारी, मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर और विभाग संगठन मंत्री मनीष शिशोदिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने अशोक सिंघल के जीवन, विचारों और राष्ट्र व धर्म के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभाव...