बुलंदशहर, अगस्त 21 -- Bulandsehar News: पावर कॉरपोरेशन के खुर्जा डिविजन में तैनात एक्सईएम पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और विभागीय नियमों की अनदेखी करने के कई आरोप लगे हैं। नोएडा निवासी शिकायतकर्ता ने पश्चिमांचल के एमडी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। विपिन शर्मा ने एमडी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि खुर्जा नगर में ढाकर-सिकंदराबाद रोड पर एक नई कॉलोनी के लिए स्वीकृत 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को उतरवाकर वहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया और 250 केवीए का ट्रांसफार्मर साइट से गायब कर दिया।

आरोप इसके अलावा ग्राम बगराई में अवैध लाइन शिफ्टिंग करने और नवलपुरा कॉलोनी व सराय शेख आलम में बिना एस्टीमेट (प्राकलन) जमा कराए अधिकारियों के दबाव में लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का भी आरोप है। बिजनेस प्लान योजना (2022-23) के त...