बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: बीकेडीए ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ ग्राम मचकौली और बलीपुरा में कार्रवाई करते हुए करीब 55 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में खलबली मच गई। प्राधिकरण की टीम बीते तीन दिनों में अब तक 200 बीघा से अधिक अवैध भूमि और कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में प्रवर्तन दल मचकौली और बलीपुरा पहुंचा। टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीकेडीए का बुलडोजर, 54 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता व ...