बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित 'जयपुर अल्ट्रा मैराथन रन' में जिले के धावक बादल तेवतिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। अपनी इस उपलब्धि से बादल ने जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। ​1 नवंबर को राजस्थान के जयपुर शहर में 'दी डेसर्ट स्पोर्ट्स' द्वारा इस मैराथन का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया। यह दौड़ 25 किलोमीटर और 50 किलोमीटर की दो अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की गई थी।​कठिन ट्रेल रन को 4 घंटे 38 मिनट में किया पूराजनपद के किसौली गांव निवासी और वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत बादल तेवतिया ने 50 किलोमीटर श्रेणी की दौड़ में भाग लिया। उन्होंने अपहिल, डाउनहिल, कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों जैसी कठिन ट्रेल रन चुनौ...