बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- श्रीराम का अयोध्या आगमन और राजतिलक Bulandsehar News: नगर के नुमाइश मैदान में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम द्वारा रावण का युद्ध किए जाने की लीला के बाद वह सीता माता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट आते हैं। पुत्र के इंतजार में तीनों माताएं दरवाजे पर टकटकी लगाए हुए बैठी रहती हैं, अयोध्यावासी भी श्रीराम के आने का इंतजार कर रहे होते हैं। जैसे वह अयोध्या में आते हैं तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है और अयोध्यावासी घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद भरत अपने वचन के अनुसार श्रीराम की खड़ाऊ उन्हें सौंपते हुए अयोध्या का राजा घोषित करते हैं, राज तिलक होते ही जयश्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो जाता है। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर बधाई उत्सव मनाया। इस अवसर पर श्रीरामलीला सभा के सभी प...