बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत अनूपशहर मार्ग पर गांव कलौली के समीप रविवार देर रात दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि हादसे के बाद जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। मिली जानकारी के अनुसार ​रविवार रात अनूपशहर रोड स्थित कलौली गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट और बलेनो कार अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और जोरदार आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। ​कार सवार घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। एक कार में सवार सचिन, सुमित्रा, डॉ...