बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद के पास सोमवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर राजवाहे की पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान मोहल्ला अजीजाबाद निवासी आदिल पुत्र शमशाद खां के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक सवार राजवाहे के पास से गुजर रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक को ...