Bulandsehar News: अधिशासी अधिकारी ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बुधवार को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रोहित सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और नालियों की सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कोयले से संचालित एक विनिर्माण इकाई का चालान किया गया। वहीं कबाड़ियों को रसायनयुक्त सामग्री नालियों में नहीं फेंकने और ट्रेड लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी देते हुए पुलिस के सहयोग से पार्किंग बोर्ड भी लगवाए गए। अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों और कूड़ा गाड़ी चालकों को समय से कूड़ा उठाने तथा नियमित नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अभियान ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.