बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में पुरानी जेल के पीछे दबंगों ने एक अधिवक्ता और उनके भाई का रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव व वीडियो बनाने के प्रयास में हमलावरों ने अधिवक्ता का मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में ​मोहल्ला शांति नगर निवासी अधिवक्ता शाकिर अली ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम वह अपने भाई जैद खान के साथ बाइक से कोर्ट से अम्बर हॉल की तरफ से जा रहे थे। आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष पुरानी जेल के पीछे पहुंचा, तभी तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कार सवार अधिवक्ता का रास्ता रोक कर जानलेवा हमला रास्ता रोकने वालों में एक युवक का नाम ईशान था, जबकि दो अन्य अज्ञ...