Bulandsehar News: अडोली तिराहे पर युवक से मारपीट, नौ लोगों पर रिपोर्ट
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के अडोली तिराहे पर पानी पीने के लिए रुके युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सराय स्याना निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अक्टूबर को वह अपने छोटे साढ़ू के यहां गया था। वहां से लौटने के बाद अडोली तिराहे पर पानी पीने के लिए रुका। आरोप है कि इसी दौरान अजय, जग्गा और उनके आठ अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आईं। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.