बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के मोहल्ला मिर्चीटोला की एक महिला और उसकी बेटियों को अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला हैल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला ​मिर्चीटोला निवासी पीड़िता महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते कुछ दिनों से अज्ञात नंबर से उनके परिजनों के मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आ रहे हैं। कॉलर फोन पर पीड़िता व उसकी बेटियों को अश्लील गालियां देता है और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। ​पीड़िता का आरोप है कि कॉलर को उनके परिवार की निजी और व्यक्तिगत बातों की पूरी जानकारी है, जिसे वह बातचीत के दौरान उजागर करता है। आशंका जताई गई है कि आरोपी कोई परिचित अथवा आसप...