बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: - करीब 15 करोड़ रुपये होंगे खर्च, शासन की मंजूरी मिलते ही शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया बुलंदशहर, संवाददाता। जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में स्याना रोड और अनूपशहर रोड को जोड़ने के लिए शिवाली नहर पटरी का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस लिंक रोड के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस लिंक रोड के बनने से दोनों स्टेट हाईवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे यात्रियों को एक मार्ग से दूसरे मार्ग तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही यात्रा में लगने वाला समय बचेगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।शिवाली नहर पटरी का निर्माण पूरा होने से आसपास के क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी ...