बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: नरसेना। संवाददाता। आगामी कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को थाना नरसेना परिसर में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने कावड़ शिविर लगाने वाले आयोजकों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि क्षेत्र में लगने वाले सभी कावड़ शिविर मुख्य मार्ग से 10 मीटर भीतर ही लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यातायात सुचारू रखना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। गर्मी को देखते हुए छाया और बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी शिविरों में अग्निशमन यंत्र लगवाए जाएंगे। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए बिजली के उपकर...