बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: सावन मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर्व के अवसर पर अहार स्थित महाभारतकालीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा अहार क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ब्रजघाट, मस्तराम घाट, अवंतिका देवी गंगा घाट और सिद्ध बाबा गंगा घाट समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से सैकड़ों शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर अंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों ने निर्धारित समय में मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। वहीं अन्य श्रद्धालुओं ने भी जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की。 यह भी पढ़ें...