नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- Budh Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में कई ऐसे तीज-त्योहार है जिसमें भगवान शिव को पूजा जाता है। प्रदोष व्रत भी इन्हीं में से एक है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। माना जा है कि जो भी व्यक्ति इस दिन सच्चे भाव के साथ पूजा-अर्चना करता है तो उसकी हर एक कामना पूरी होती है। सच्चे मन से कई गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। वैशाख का महीना चल रहा है और इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल को है। प्रदोष व्रत की खासियत है ये कि ये जिस दिन भी पड़ता है उस दिन के नाम से ही जाना जाता है। अप्रैल के इस महीने का प्रदोष व्रत कल है। बता दें कि महीने में प्रदोष व्रत दो बार होता है। महीने में पड़ने वाले कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर ये व्रत पड़ता है।बुध प्रदोष व्रत की तिथि कल बुधवार है और इस...