नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Budh Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, कारोबार, संचार, तर्क और शिक्षा का कारक माना जाता है। जब भी बुध राशि बदलते हैं या वक्री होकर किसी राशि में दोबारा प्रवेश करते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस बार बुध 7 जुलाई 2026 को वक्री अवस्था में अपनी ही राशि मिथुन में लौट रहे हैं। इससे कुछ राशियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेने और बातचीत में अधिक सावधानी बरतनी होगी।मिथुन राशि में बुध का गोचर क्यों है खास? बुध अपनी ही राशि मिथुन के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि में उनका प्रवेश सामान्य गोचर से अलग माना जाता है। हालांकि बुध वक्री रहेंगे, इसलिए पुराने काम, अधूरे प्रोजेक्ट, रुके हुए पैसे, पुराने संपर्क और पहले किए गए निर्णय एक बार फिर चर्चा में आ सकते हैं। यह...