नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट में महिलाओं से जुड़े कई अहम ऐलान किए। इसका सीधा फायदा देश की आधी आबादी को होगा। बजट में लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाते हुए इसे 'शी मार्ट' से जोड़ा गया। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के बेहतर मौके मिलेंगे। वित्त मंत्री ने हर जिले में महिला छात्रावास की भी घोषणा की। लखपति दीदी योजना की अभूतपूर्व सफलता के बाद सरकार अब 'शी मार्ट' की नई अवधारणा लेकर आई है। यह योजना महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सीधे बड़े बाजारों से जोड़ेगी। 'शी मार्ट' आधुनिक रिटेल आउटलेट होंगे, जिन्हें पूरी तरह से महिला उद्यमियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके जरिए महिलाएं बिचौलियों के बिना अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी और अपना खुद का ब्रांड स्थापित कर सकेंगी। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.