नई दिल्ली, जून 9 -- चेन्नई के आर अभिनव ने SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में 37000 आवेदकों में पहली रैंक हासिल की है। चेन्नई के आर. अभिनव ने 12वीं कक्षा में 97.8% और जेईई मेन में 99.6909 स्कोर के साथ शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में स्ट्रीम 1 और 2 दोनों में टॉप किया है। इस संस्थान में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए पूरे भारत से 37,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन स्ट्रीम 1 के तहत 12वीं कक्षा के कुल स्कोर और जेईई मेन स्कोर के आधार पर होता है और बाकी 50% सीटों पर एडमिशन स्ट्रीम 2 के तहत 12वीं कक्षा के कुल स्कोर के आधार पर होता है। SASTRA तिरुचि और तंजावुर के छात्रों के लिए 20% सीटें आरक्षित करता है साथ ही उत्तर-पूर्वी रा...