नई दिल्ली, मई 21 -- बीटेक क्या है, यह किन विषयों में होता है, इसको करने के बाद कहां कहां नौकरियां संभव है, इस प्रश्न के जवाब में करियर काउंसलर आशीष आदर्श ने कहा कि बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी चार वर्षीय प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री है, जो छात्रों को तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और विभिन्न उद्योगों में बेहतर करियर अवसर देती है। प्रमुख क्षेत्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एआई एंड मशीन लर्निंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। सीएसई, एआई एंड मशीन लर्निंग, डाटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी में सॉफ्टवेयर...