नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बिहार के एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज को एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन) की मान्यता नहीं है। एआईसीटीई ने देशभर के एनबीए मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची जारी की है। एआईसीटीई की इस सूची में बिहार के कॉलेज नहीं हैं। हालांकि, पड़ोसी राज्य झारखंड और उत्तरप्रदेश में कई कॉलेज एनबीए की मान्यता सूची में हैं। एनबीए से मान्यता प्राप्त नहीं होने से बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र विदेश के किसी संस्थान में दाखिला नहीं ले सकेंगे। बिहार में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। एमआईटी के पूर्व प्राध्यापक और भागलपुर व गया इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. निर्मल कुमार ने बताया कि जो एनबीए प्राप्त कॉलेज ही विदेश में मास्टर्स की पढ़ाई करने जा सकते हैं। इन्हें विदेश में नौकरी के मौके भी नहीं मिलेंगे। एनबीए से दुनियाभ...