नई दिल्ली, फरवरी 22 -- BSSC Calendar 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। आयोग ने अपनी आगामी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस बार आयोग ने कुल मिलाकर 35,000 से अधिक पदों के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जिससे राज्य में रोजगार की एक बड़ी लहर आने की उम्मीद है।भर्ती परीक्षा का नाम और नोटिफिकेशन की तिथि 1. सहायक उर्दू अनुवादक- फरवरी 2026 2. सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष- मार्च 2026 3. उर्दू अनुवादक- अप्रैल 2026 4. नगर प्रबंधक- अप्रैल 2026 5. फिजिकल ट्रेनिंग अनुदेशक- अप्रैल 2026 6. प्रयोगशाला सहायक- अप्रैल 2026 7. अमीन- अप्रैल 2026 8....