नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने एक बार फिर बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल भर्ती की वैकेंसी की संख्या में बढ़ोतरी की है। अब 23175 की बजाय 24492 पदों पर भर्ती होगी। यानी कुल 1317 और रिक्तियां जोड़ी गई हैं। इसके अलावा एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसे बढ़ाकर 15 जनवरी 2026 कर दिया गया है। पहले यह 15 दिसंबर 2025 थी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 तय की गई है। वैकेंसी बढ़ने के बाद रिक्तियों में 10753 पद अनारक्षित हैं। 3407 पद एससी, 231 एसटी, 4185 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 2678 पिछड़ वर्ग, 811 पिछड़े वर्गों की महिलाएं, 2427 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कुल 24492 वैकेंसी में 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के तहत 7816 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। आवेदन से चूक...