नई दिल्ली, अगस्त 21 -- BSNL के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी के 225 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव हुआ है। खास बात यह है कि BSNL ने इस प्लान की कीमत नहीं बढ़ाई है, लेकिन इसकी वैलिडिटी कम कर दी गई है। पहले जहां इस रिचार्ज के साथ 30 दिन की सर्विस वैलिडिटी मिलती थी, अब ग्राहकों को सिर्फ 28 दिन मिलेंगे। यानी 225 रुपए खर्च करने के बाद दो दिन का फायदा पहले की तुलना में कम हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, Unlimited Voice Calling और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। रोज मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। प्लान में कोई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। हालांकि वैलिडिटी में दो दिन की कमी पहली नजर में छोटी लग सकती है, ल...