BSF ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, सीमा पर पाकिस्तानी को ढेर कर दिया
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- India-Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिली करारी शिकस्त के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें की जाती हैं। हालांकि, सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के चुस्त जवान उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। गुरुवार रात को भी एक ऐसी ही कोशिश की गई। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब दो बजे पठानकोट में उझ नदी के किनारे स्थित पहाड़पुर सीमा चौकी इलाके में हुई। घुसपैठिए को रुकने को कहा गया, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे गोली मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.