BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, शुरू हुई टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
नई दिल्ली, मार्च 16 -- BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के छात्रों के लिए इंतजार की घड़ियां जल्द ही अब समाप्त होने वाली हैं। बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की दिशा में अपना सबसे महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है। बोर्ड मुख्यालय में संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन यानी 'टॉपर वेरिफिकेशन' शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के शुरू होने का सीधा मतलब है कि अब रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।क्या होता है टॉपर वेरिफिकेशन? बिहार बोर्ड की यह एक अनूठी और बेहद पारदर्शी प्रक्रिया है। रिजल्ट को अंतिम रूप देने से पहले, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की एक लिस्ट बनाई जाती है। इन छात्रों को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है, जहां विशेषज्ञों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.