प्रमुख संवाददाता, मार्च 17 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के 10 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों से इस बार इंटर के टॉपर निकलेंगे। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की टीम जिले में पहुंची और इन 10 स्कूल-कॉलेजों से कॉपियां ले गई। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी बोर्ड की टीम यहां से लेकर गई है। प्रैक्टिकल केंद्रों पर बोर्ड की टीम पहुंची थी। परीक्षार्थियों के रोल नंबर और रोल कोड के साथ टीम ने प्रैक्टिकल की कॉपियां इकट्ठा की। संबंधित स्कूलों के हेडमास्टर को इनके रॉल नंबर के हिसाब से कॉपी निकालने का निर्देश दिया गया था। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी गई है। बोर्ड से भेजी सूची में दो इंटर कॉलेज और आठ सरकारी प्लस टू स्कूल हैं।अजीजपुर से एक परीक्षार्थी की ली तीन कॉपियां अजीजपुर प्लस टू स्कूल केंद्र से एक परीक्षार्थी की ...