प्रमुख संवाददाता, जनवरी 31 -- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा दो फरवरी से 13 फरवरी तक होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश प्रारंभ होगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा को लेकर जारी एडमिट कार्ड और बिहार बोर्ड के भेजे उपस्थिति पत्रक से परीक्षार्थियों का मिलान होगा। दोनों की फोटो मिलने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया। बोर्ड ने सभी केन्द्राधीक्षकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। कहा है कि हर विद्यार्थी का यूनिक आईडी जारी किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि सभी ...