नई दिल्ली, मार्च 25 -- BSEB Bihar Board 10th Result 2026 date : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम 29 से 31 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राज्य के कुल 1699 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। मूल्यांकन कार्य 2 से 13 मार्च तक चला। यह लगातार आठवीं बार होगा जब बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम सभी बोर्डों से पहले जारी करेगा। पिछले वर्ष मैट्रिक का परिणाम 29 मार्च को ह...