BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जारी, 85.19% बच्चे पास; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
पटना, मार्च 23 -- BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं क्लास के नतीजों को जारी कर दिया है। पटना में आज नतीजों का ऐलान एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया। सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने खुद मीडिया के सामने आकर इन नतीजों की विस्तार से जानकारी दी। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में बेहद खास और ऐतिहासिक रहा है। सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस साल इंटर में कुल 85.19 फीसदी विद्यार्थी कामयाबी का परचम लहराने में सफल रहे हैं।BSEB 12th Result 2026: लड़कियों ने फिर दिखाया अपना दम, टॉपर्स की लिस्ट में दबदबा जब बात कामयाबी और आगे बढ़ने की आती है, तो हमारी बेटियां किसी से पीछे नहीं रहतीं। इस साल के नतीजों ने एक बार फिर इस बात पर मुहर लगा दी है। आनंद किशोर जी ने बताया कि तीनों संकायों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.