नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- BSEB 10th Compartment Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) के उन छात्रों को बड़ी राहत दी है जो कंपार्टमेंटल या स्पेशल परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। बोर्ड ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल तय की गई थी। यह फैसला उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगा जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या एक-दो विषयों में फेल हो गए थे। बोर्ड के इस कदम से हजारों छात्रों का एक साल खराब होने से बच जाएगा।किसे मिलेगा इस परीक्षा का लाभ? (पात्रता) बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा दो अलग-अलग श्रेणियों के छात्रों के लिए है: स्पेशल परीक्षा : यह उन छात्...