नई दिल्ली, जून 10 -- देश के अंदर पॉल्यूशन बढ़ाने में ICE व्हीकल का भी अहम योगदान माना जाता है। देश की राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई मेट्रो शहर इसका बड़ा उदाहरण भी है। यही वजह है कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑप्शन फ्यूल जैसे इथेनॉल पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इतना ही नहीं, समय-समय पर गाड़ियों के इंजन को भी अपडेट किया जा रहा है। अब मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2030 में योजनाबद्ध रोलआउट के लिए मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत स्टेज VII (BS VII) एमिशन नॉर्म्स को नोटिफाई करने की योजना बना रहा है, जो देश के व्हीकल पॉल्यूशन कंट्रोल फ्रेमवर्क के अगले फेज को चिह्नित करता है। एक सरकारी अधिकारी ने मिंट को बताया कि प्रस्तावित नॉर्मस से सख्त एमिशन लिमिट निर्धारित करने और रियल दुनिया एमिशन निगरानी, ​​​​ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक्स और वाहन स्थायित्व के...