नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारत में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 से पश्चिम एशिया में जारी संकट का रास्ता भी निकलता हुआ दिख रहा है। ब्रिक्स सदस्य देश सऊदी अरब, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात ने नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 को स्वीकार किया है। युद्ध के शुरू होने के बाद से इन तीनों देशों के बीच में जबरदस्त तनाव चल रहा है। ईरान और उसके समर्थक आए दिन सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के ऊपर हमला करते रहते हैं। घोषणा पत्र से एक कदम आगे बढ़ते हुए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने यूएई के क्राउन प्रिंस से भी मुलाकात की। ब्रिक्स समिट के साइडलाइन में पश्चिम एशिया में उलझे संयुक्त अरब अमीरात और ईरान के नेताओं ने मुलाकात की। ईरान की तरफ से राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने तेहरान का नेतृत्व किया। वहीं सऊदी अरब की तरफ से क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल...