नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले शुक्रवार (11 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता होगी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि मॉस्को, भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है।राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार और मजबूत संबंध क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- BRICS के मेहमान आएंगे, दिल्ली की ये तस्वीर देखेंगे! एयरपोर्ट-सड़क तक पानी पानी पेसकोव ने बताया कि भारत और रूस के बीच ज्यादातर व्यापारिक भुगतान अब अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं (रुपया और रूबल) में ही किया जा रहा ह...