नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच में द्विपक्षीय वार्ता हुई है। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों की वकालत की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के सामने अपनी बात को रखते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिक्स को बेहतर काम करने के लिए भारत और चीन का एक साथ आना जरूरी है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे से सीखने के लिए बहुत कुछ है। चीन और भारत एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और लंबी समय के नजरिये से देखता है। अपडेट की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...