नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- राजधानी दिल्ली में 12-13 सितंबर को आयोजित होने वाले BRICS सम्मेलन से ठीक आठ दिन पहले शुक्रवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निकायों और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के दावों की हवा निकाल दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) के टर्मिनल 2 और 3 के बाहर घुटनों तक भरे पानी के बीच यात्रियों को अपने पैंट मोड़कर और ट्रॉली बैग खींचकर निकलते देखा गया। वहीं खराब मौसम के चलते उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।फ्लाइट डायवर्जन और उड़ानों में देरी खराब मौसम और 76 km प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण एयरपोर्ट पर कामकाज ठप पड़ गया है। यह भी पढ़ें- BRICS समिट में पूरे लाव-लश्कर के साथ आएंगे जिनपिंग, बांग्लादेशी PM पर भी अपडेट 11 उड़ानें डायवर्ट: दोपहर 3:30 से शाम 7:00 बजे के बीच 11 उड...