नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा। इस सम्मेलन में 13 देशों के वर्ल्ड लीडर्स समेत 26 मेहमान शामिल होंगे। इसके अलावा भी विदेशी अधिकारियों की लंबी लिस्ट है जो ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। इन वर्ल्ड लीडर्स को होस्ट करने के साथ ही गाला डिनर और लंच का इंतजाम किया गया है। अब अगर मेहमानवाजी की बात आती है खाने और डिशेज का जिक्र भी होता है। तो बता दें कि विदेशी मेहमानों को भारत की संस्कृति और खान-पान से रूबरू करवाने के लिए इस बार का मेन्यू बेहद खास रखा गया है। वर्ल्ड लीडर्स के सामने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण, पूरब हर जगह के व्यंजनों को शामिल किया गया है।गाला डिनर में शामिल होते हैं लीडर्स ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में डिनर डिप्लोमेसी होती है। जिसमे बिना किस...