नई दिल्ली, जून 24 -- 7:05 AM- अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भड़क गए हैं। उन्होंने ईरान को मीटिंग रद्द करने की धमकी दी है। ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि ईरान को अपने परमाणु ठिकानों की जांच करनी ही होगी। इससे पहले ईरान इससे इनकार कर चुका है। ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा कि तेहरान उन सभी शर्तों से अच्छी तरह वाकिफ है, जिन पर इस शांति प्रस्ताव के तहत चर्चा की जा रही है। 6:55 AM- राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन इलाके के पास बसी झुग्गियों में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में लगी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल ने बताया कि घटनास्थल सेना भवन के पास है, जहां मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी ...