नई दिल्ली, जून 22 -- 10:05 AM- सांसद शशि थरूर द्वारा जम्मू-कश्मीर में सामान्य होते हालातों की तारीफ करने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर के बयान हजम नहीं हो रहे हैं। वह कांग्रेस में रहकर भी सबसे पहले एक राष्ट्रवादी नेता हैं। जब भी उन्होंने देश से जुड़े मुद्दों पर बात की है, कांग्रेस के नेता हमेशा उसे लेकर कंफ्यूज नजर आए हैं।' 9:48 AM- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लुधियाना में पद्म भूषण पुरस्कार विजेता, भारतीय कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जोहल से मुलाकात की। 9:34 AM- शिवसेना (UBT) के कई सांसदों के आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने की संभावना पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, 'इसको ऑपरेशन कांस्टीट्यूशन कह सकते हैं। कांस्टीट्यूशन का कोई मतलब रह नहीं गया है। लोकतंत्र...