नई दिल्ली, जून 26 -- 9:40 AM- वैश्विक कच्चे तेल बाजार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने खाड़ी में स्थित अपने बेहद महत्वपूर्ण रास तनुरा टर्मिनल से लगभग चार महीने बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की लोडिंग दोबारा शुरू कर दी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के शिपिंग डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है। यह तेल बाजार के लिए राहत की खबर है। 8:03 AM- वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद करीब 235 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 4300 घायल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...