नई दिल्ली, फरवरी 27 -- वृंदावन में होली का उत्साह इन दिनों चरम पर है। बांके बिहारी जी के मंदिर में रंगभरी एकादशी पर ठाकुर जी को रंग और गुलाल लगाया गया। मंदिर का आंगन अबीर-गुलाल से रंगा नजर आया। भक्तों ने सुबह-सुबह प्रसादी गुलाल बरसाया और ठाकुर जी के साथ होली की शुरुआत की। फूलों की पंखुड़ियां, जलेबी और लड्डू लुटाए गए। यह सब कुछ ब्रज की होली की खास परंपरा का हिस्सा है। आइए जानते हैं वृंदावन में बांके बिहारी जी की होली का पूरा नजारा और होली पर ठाकुर जी को क्या-क्या भोग लगेगा।वृंदावन में बांके बिहारी जी को रंग-गुलाल लगाने की शुरुआत वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी पर पुजारियों ने सुबह ठाकुर जी को रंग और अबीर लगाया। मंदिर का पूरा प्रांगण गुलाल से सराबोर हो गया। भक्तों ने प्रसादी गुलाल बरसाया और ठाकुर जी के जयकारे लगाए। फूलों की ...