Braj Ki Holi 2026: लड्डू और लठमार से शुरू हो जाएगी ब्रज की होली, वृंदावन से लेकर मथुरा में रंगोत्सव की डेट लिस्ट
मथुरा, फरवरी 24 -- ब्रज की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति, परंपरा और उल्लास का अनुपम संगम है। 2026 में ब्रज की होली लड्डू होली से शुरू होकर लठमार, फूलों की होली, हुरंगा और धुलेंडी तक चलेगी। बरसाना, नंदगांव, वृंदावन, मथुरा और गोकुल जैसे स्थानों पर यह उत्सव अलग-अलग रूपों में मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस साल ब्रज की होली की पूरी डेट लिस्ट और मुख्य आयोजनों की जानकारी।लड्डू होली और राधा सखी का नंदगांव निमंत्रण 24 फरवरी 2026 को ब्रज की होली की शुरुआत बरसाना से होगी। इस दिन सुबह राधा सखी रथ पर सवार होकर ढोल-ताशों और जयकारों के साथ नंदगांव जाएंगी। वहां नंदबाबा मंदिर में श्रीकृष्ण को होली खेलने का निमंत्रण देंगी। शाम को बरसाना के लाडलीजी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली होगी। सेवायत पांडे बनकर समाज गायन करेंगे और भक्तों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.